
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कटवा में घोषणा की कि पार्टी प्रदेश की सभी 294 सीटों पर स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार उतारेगी। टीएमसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
11 फरवरी को मीर ने संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में टीएमसी की तरह कांग्रेस भी अकेले लड़ेगी। पार्टी की पूरी तैयारी है। घोषणापत्र अंतिम चरण में है, जो जनता की समस्याओं पर आधारित होगा। अगले 10 दिनों में यह तैयार हो जाएगा।
मीर ने टीएमसी के 15 साल के शासन की कमियों और भाजपा के दिल्ली में 12 साल के अधूरे वादों पर निशाना ससका। 20 साल बाद कांग्रेस सभी सीटों पर उतरेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत बड़े नेता प्रचार करेंगे।
बंगाल की जनता को ‘मैच फिक्सिंग’ वाली राजनीति से मुक्ति दिलाने का वादा किया। कांग्रेस खुद को सच्चा विकल्प बताते हुए जोरदार अभियान चलाएगी।