scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतकमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, नई दरें लागू

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, नई दरें लागू

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक अच्छी खबर आई है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से कटौती की है। इस बार कीमतें 51 रुपये तक कम कर दी गई...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 30, 2025
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, नई दरें लागू
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक अच्छी खबर आई है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से कटौती की है। इस बार कीमतें 51 रुपये तक कम कर दी गई हैं। हालांकि, यह कटौती केवल 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में की गई है।

इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये हो जाएगी। अभी तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये है। नई कीमतें आज, यानी 1 सितंबर से लागू होंगी।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज से 51.50 रुपये कम कर दी गई है। दिल्ली में, 1 सितंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1580 रुपये होगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती की जा रही है, मार्च को छोड़कर। 1 जनवरी को इसमें 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद फरवरी में 7 रुपये की कटौती हुई थी।

हालांकि 1 मार्च को कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई थी। जिसके बाद 1 अप्रैल को बड़ी कटौती करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपये घटा दी गई थी। इसके बाद 1 मई को 14 रुपये और 1 जून को 24 रुपये की कटौती की गई। 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 58.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को 33.50 रुपये की फिर कटौती की गई। अब कीमतें एक बार फिर घट गई हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250