scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतस्वतंत्रता दिवस पर, सीएम मोहन यादव की हर घर तिरंगा फहराने की अपील

स्वतंत्रता दिवस पर, सीएम मोहन यादव की हर घर तिरंगा फहराने की अपील

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प को व्यक्त करना...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 4, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर, सीएम मोहन यादव की हर घर तिरंगा फहराने की अपील
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प को व्यक्त करना चाहिए. इस राष्ट्रीय पर्व में सभी की भागीदारी ज़रूरी है. सीएम डॉ. यादव ने खुद तिरंगा पकड़े हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व में हमारी भागीदारी के साथ-साथ मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है. आइए, अपने घर पर तिरंगा फहराएं और दूसरों को भी इस महाअभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। जय हिन्द!

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग' अभियान चला रही है. सरकार इस अभियान को तीन चरणों में पूरा करेगी. मुख्यमंत्री ने लिखा, 'आन-बान-शान तिरंगा, पूरे प्रदेश में लहराए हर घर तिरंगा.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगा' अभियान की पहल के तहत, इस वर्ष भी 2 से 15 अगस्त तक पूरे मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा. लोग तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड कर सकते हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250