scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़पैसे की बारिश का वादा तोड़ा तो तांत्रिक की गाड़ी लूट ली युवकों ने

पैसे की बारिश का वादा तोड़ा तो तांत्रिक की गाड़ी लूट ली युवकों ने

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरतअंगेज ठगी का मामला ने सबको चौंका दिया है। तथाकथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने चार युवकों को तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश कराने और करोड़पति बनाने का लालच दिया। लेकिन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
February 3, 2026
पैसे की बारिश का वादा तोड़ा तो तांत्रिक की गाड़ी लूट ली युवकों ने
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरतअंगेज ठगी का मामला ने सबको चौंका दिया है। तथाकथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने चार युवकों को तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश कराने और करोड़पति बनाने का लालच दिया। लेकिन वादा झूठा निकला तो युवक भड़क गए और तांत्रिक को पीटकर उसकी कार उड़ा ले गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के बिल्हा में संबलपुरी गांव से शुरू हुई यह साजिश थी। राज ने एक वीडियो बनाया जिसमें नारियल-अगरबत्ती के बीच नोटों की गड्डियां रखकर ऊपर से पैसों की बारिश का भ्रम पैदा किया। इसी के बहाने कोरिया जिले के चार युवक 30 जनवरी को पहुंचे। तांत्रिक और उसके साथी—तीन महिलाएं व सरपंच पति रिखीराम नवरंग—ने मिलकर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए।

जब युवकों को चूना लगने का पता चला तो उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, मगर टालमटोल हुई। 31 जनवरी की आधी रात को तांत्रिक ढाबे पर रुका तो युवक दो कारों से आ धमके। उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की और कार, तीन मोबाइल व 8 हजार नकद लूट लिए।

एसएसपी रजनेश सिंह के आदेश पर विशेष टीम बनी। मोबाइल लोकेशन से अंबिकापुर व कोरिया में छापा मारकर 2 फरवरी को चारों को पकड़ा। लूटी कार, फोन, नकदी व क्रेटा-अर्टिगा जब्त। पूछताछ में बदला कबूला गया। लेकिन जांच में राज का भी ठग होना सामने आया। एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया, बिल्हा थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है। यह घटना अंधविश्वास के नाम पर हो रही ठगियों की पोल खोलती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250