scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर में आज मौसम बदलने की संभावना है। कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और गरज-चमक की...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 23, 2025
मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर में आज मौसम बदलने की संभावना है। कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है: गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की आशंका है और यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, उत्तरी उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके अलावा, दो द्रोणिकाएं भी बनी हुई हैं, जिसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 सितंबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर अवदाब में बदल सकता है। इसके 27 सितंबर तक दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है, जिसके कारण बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में 26 सितंबर से भारी बारिश हो सकती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250