scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी: आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी: आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आज सुकमा, बस्तर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और रायपुर सहित 17 जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 4, 2025
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी: आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आज सुकमा, बस्तर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और रायपुर सहित 17 जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 5 दिनों तक तूफानी मौसम बना रह सकता है। 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अच्छी बारिश हुई। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 34.2°C और सबसे कम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.6°C दर्ज हुआ। 5 अगस्त को रायपुर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250