scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

देश भर में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में देशभर में व्यापक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 12, 2025
आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

देश भर में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में देशभर में व्यापक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे पहाड़ी और तटीय इलाकों में भूस्खलन, निचले क्षेत्रों में बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

दिल्ली में अगले पांच दिन यानी 18 अगस्त तक बारिश की संभावना है। आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कल भी आसमान बादलों से घिरा रह सकता है और मध्यम बारिश हो सकती है। स्वतंत्रता दिवस पर भी मौसम मेहरबान रहेगा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 16 और 17 अगस्त को भी बारिश की संभावना है, जबकि 18 अगस्त को वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में आज से फिर तेज बारिश शुरू हो सकती है। अगले दो दिन यूपी के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। अगले 48 घंटे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बिहार में 13 अगस्त को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सिवान में बहुत भारी बारिश हो सकती है। समस्तीपुर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश की संभावना है। पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 14 अगस्त को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

13 से 17 अगस्त तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बरसात का एक नया दौर शुरू हो सकता है। मध्य महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और घाट इलाकों में 15 से 18 अगस्त के बीच तेज बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 13 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज और बिजली चमक सकती है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250