scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 35 लाख के इनामी दो नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 35 लाख के इनामी दो नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 35 लाख के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ मदानवाड़ा पुलिस स्टेशन के...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 12, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 35 लाख के इनामी दो नक्सलियों को मार गिराया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 35 लाख के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ मदानवाड़ा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले बांदा पहाड़ी के जंगल में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की संयुक्त टीम नक्सल-विरोधी अभियान चला रही थी। सूत्रों के अनुसार, यह अभियान मंगलवार रात को खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें क्षेत्र में वरिष्ठ माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना थी। बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच, रेतेगांव गांव के पास बांदा पहाड़ी क्षेत्र को घेरते समय नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी अभियान में दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान दंडकारण्य विशेष जोनल समिति के सदस्य विजय रेड्डी और डिविजनल कमेटी के सदस्य लोकेश सलामे के रूप में हुई। रेड्डी पर 25 लाख का इनाम था और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी उस पर इनाम घोषित था, जबकि सलामे पर 10 लाख का इनाम था। पुलिस मारे गए नक्सलियों के साथियों की भी तलाश कर रही है। रेड्डी राजनांदगांव-कांकेर सीमा डिवीजन में एक प्रमुख माओवादी नेता था और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटे क्षेत्र में काफी सक्रिय था। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 229 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें से 208 बस्तर डिवीजन में मारे गए हैं। इस सूची में बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले भी शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक वाय.पी.सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बड़े नक्सली मारे गए।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250