सात दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
सात दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन कोरिया जिले में स्काउटिंग गाइडिंग को मिलेगी नई ऊंचाई, रायपुर से लौटे प्रशिक्षित लीडर्स बैकुंठपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव बृजेश वाजपेयी के मार्गदर्शन में राज्य प्रशिक्षण केंद्र, झांकी, अभनपुर, जिला रायपुर में सात दिवसीय राज्य स्तरीय बेसिक फ्लॉक लीडर, गाइड कैप्टन एवं रेंजर लीडर प्रशिक्षण का सफल आयोजन दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक किया गया। जिला संघ कोरिया से सात प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में कोरिया जिले से सात प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें हंसा सिन्हा (सेजेस बूढ़ार), खुशी तिवारी (राज्य पुरस्कार गाइड), श्वेता साण्डे (सेजेस बैकुंठपुर), सुकन्या (सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरचा), श्रेया गुप्ता एवं आरती सिंह (लाहिड़ी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी वेस्ट चिरमिरी) तथा प्रमिला बेक (लोयला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसवार ) शामिल रहीं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउटिंग आंदोलन को बढ़ावा देना, प्रतिभागियों में प्रभावी नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा बच्चों एवं युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर, अनुशासित और सेवाभावी नागरिक बनाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे प्रतिभागी अब जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क, स्काउटिंग एवं गाइडिंग के आधारभूत तत्व, आंदोलन का ज्ञान, इतिहास, बच्चों एवं युवाओं का मार्गदर्शन, कैंपिंग एवं आउटडोर कौशल, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सेवा तथा कार्यक्रम आयोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ विषयों को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे भविष्य में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामकारी बनाया जा सके। प्रशिक्षित लीडर्स के लौटने से कोरिया जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। प्रशिक्षित प्रतिभागी अब विद्यालयों में बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों से जोड़ने का कार्य करेंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा की भावना विकसित होगी तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। सफल प्रशिक्षण के बाद लौटे सभी प्रशिक्षित लीडर्स को कलेक्टर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की संरक्षक रोक्तिमा यादव, जिला अध्यक्ष राजीव पाठक, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, सुभाष साहू, रंजीत प्रसाद मंडल, गायत्री सिंह, अनिता तिवारी एवं पूनम यादव, जिला मुख्य आयुक्त राम प्रताप सिंह मरावी, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार राजवाड़े, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील कुमार बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला क्वार्टर मास्टर अमरनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, ट्रेनिंग काउंसलर डॉ. उत्तम कुमार साहू, धनमत पड़ौती, अपूर्वा द्विवेदी, अजय कुमार ठाकुर, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिव प्रताप सिंह, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार आण्डिल सहित जिले के समस्त स्काउटर-गाइडर एवं विद्यालयों के प्राचार्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।


