छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की हत्या: नशे के विवाद में खूनी खेल
राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगीडीपा गांव में शनिवार शाम एक हृदय विदारक घटना घटी। नशे का आदी बेटा कमलेश नंदे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां पर हमला कर दिया और डंडे...

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगीडीपा गांव में शनिवार शाम एक हृदय विदारक घटना घटी। नशे का आदी बेटा कमलेश नंदे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां पर हमला कर दिया और डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी और उसकी मां के बीच मछली-सब्जी बनाने को लेकर बहस हुई। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे डंडे से मां पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश नंदे लंबे समय से शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करता था। नशे की लत के कारण वह अक्सर घर में झगड़े करता था, जिससे परिवार और गांव वाले परेशान थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


