सेवा संकल्प अभियान नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 'आंगन मिलन' का शुभारंभ
रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। जिले के विभिन्न सेक्टरों एवं परियोजनाओं—अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के बांग्लापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। केंद्रों में आकर्षक सजावट के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। बच्चों से संवाद, आत्मीय वातावरण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से परिचय लिया, उनसे बातचीत की और उनके रुचियों व गतिविधियों के बारे में जाना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण आहार वितरण का स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र और सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र हैं। परंपरागत रीति-रिवाजों से गोद भराई और अन्नप्राशन 'आंगन मिलन' के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, नियमित जांच और संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया गया, वहीं अन्नप्राशन के जरिए शिशुओं के लिए समय पर पूरक पोषण आहार की शुरुआत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सामुदायिक सहभागिता और विभागीय योजनाओं की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को टीकाकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य,पार्षद सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के जन-भागीदारी वाले कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबले महिला दर्शक मुफ्त में देख सकेंगी।

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी
केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।


