LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़रायपुर में कल सावन-राखी प्रदर्शनी, विभिन्न जिलों के डिजाइनर होंगे शामिल

रायपुर में कल सावन-राखी प्रदर्शनी, विभिन्न जिलों के डिजाइनर होंगे शामिल

राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी के क्लब हाउस में 28 जून को सावन और राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से राखी डिजाइनर और लघु उद्योग से जुड़ी महिलाएं भाग...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
June 26, 2025
रायपुर में कल सावन-राखी प्रदर्शनी, विभिन्न जिलों के डिजाइनर होंगे शामिल
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी के क्लब हाउस में 28 जून को सावन और राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से राखी डिजाइनर और लघु उद्योग से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। प्रदर्शनी में राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर सहित 35 से अधिक स्टॉल होंगे। राजधानी वासियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें महिला नेत्री, समाजसेवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250