रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबले महिला दर्शक मुफ्त में देख सकेंगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के सुझाव पर संघ ने महिला दर्शकों को फ्री एंट्री देने पर सहमति जताई, ताकि खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचें।
टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथ में है और टीम में शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद रायपुर लौटेगी।