रेलवे क्लर्क की गिरफ्तारी, तत्काल टिकट धोखाधड़ी पर बढ़ा कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने करंजी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात बुकिंग क्लर्क वीरेंद्र कुमार ध्रुव को तत्काल कोटे की टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई दो दिन पहले उसी स्टेशन के दूसरे क्लर्क कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के बाद की गई है। जांच में पता चला कि कुंदन के छुट्टी के दौरान ध्रुव ने दलालों के लिए अवैध रूप से टिकट बुक कीं। अब RPF क्लर्क के बुकिंग रिकॉर्ड, संपर्क विवरण और संभावित दलालों के नेटवर्क की जाँच कर रहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबले महिला दर्शक मुफ्त में देख सकेंगी।

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी
केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।


