scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़मेकाहारा में रेबीज मरीज की आत्महत्या: अस्पताल में हड़कंप

मेकाहारा में रेबीज मरीज की आत्महत्या: अस्पताल में हड़कंप

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पीड़ित रेबीज से ग्रस्त था और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इस दुखद घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 2, 2025
मेकाहारा में रेबीज मरीज की आत्महत्या: अस्पताल में हड़कंप
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पीड़ित रेबीज से ग्रस्त था और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इस दुखद घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के पंडरिया गांव निवासी संतोष ध्रुव (38) को 21 जुलाई को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह रेबीज से पीड़ित था, जिसके उपचार के लिए उसे अस्पताल में लाया गया था। उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। रविवार सुबह, उसने मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में संतोष ध्रुव की मृत्यु हो गई।

जैसे ही यह खबर फैली कि युवक ने मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है, अस्पताल परिसर और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, मेकाहारा प्रशासन पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम न होने के कारण मृतक के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250