scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमिता के कारण सस्पेंड

पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमिता के कारण सस्पेंड

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 5, 2026
पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमिता के कारण सस्पेंड
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद के अंतर्गत नगोई ग्राम पंचायत के सचिव तुलसी ध्रुव को वित्तीय नियमों की उल्लंघन के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला स्तर की जांच में पता चला कि उन्होंने 12.14 लाख रुपये नकद निकाले और बिना वैधानिक प्रक्रिया के सामग्री खरीदी।

जांच रिपोर्ट में यह भी दिखा कि 1.88 लाख रुपये की मजदूरी बिना तिथि दर्ज किए दी गई और 4.81 लाख रुपये का खर्च पावती पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण अनियमित माना गया।

समान्य प्रक्रिया के तहत 10 हजार रुपये से अधिक के भुगतान के लिए चेक या बैंक ट्रांसफ़र अनिवार्य है, परंतु इस नियम की अवहेलना की गई। इसके अलावा 16 अनिवार्य रजिस्टरों में से 12 रखे नहीं गए थे।

उपरोक्त कारणों से कारण बताओ नोटिस का उत्तर असंतोषजनक पाया गया और पंचायत सेवा नियमों के तहत निलंबन का आदेश दिया गया। आगे की जांच जारी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250