scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़नए साल में खिलाड़ियों को टेनिस और हॉकी अकादमी की सौगात

नए साल में खिलाड़ियों को टेनिस और हॉकी अकादमी की सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू रायपुर, 07 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
January 6, 2025
नए साल में खिलाड़ियों को टेनिस और हॉकी अकादमी की सौगात
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी

रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू

रायपुर, 07 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी का प्रारंभ करने के लिए मंजूरी दी है। इन दो नई अकादमी के प्रारंभ होने से यहां के खिलाड़ी टेनिस और हॉकी के क्षेत्र में देश में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना सकेंगे।

टेनिस और हॉकी अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट कोच भी उपलब्ध होंगे। जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं हॉकी और टेनिस के खिलाड़ियों को अपने हुनर को संवारने और निखारने में मदद मिलेगी। इन खेल अकादमियों की स्थापना से राज्य में खेलों के विकास के लिए एक नया वातावरण बनेगा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर में स्थापित होने वाले टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों तथा राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250