scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी

केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
October 15, 2026
नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीआरडीए) ने बैठक में डीपीआर, मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, अधोसंरचना जरूरतों और वित्तीय योजना की जानकारी दी। अब सीआरडीए यह प्रस्ताव केंद्रीय मंजूरी के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) को भेजेगा।

वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक 33,660 करोड़ रुपये के प्रावधान वाली भव्या योजना का लक्ष्य प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और डिजिटल गवर्नेंस से लैस 100 निवेश-तैयार औद्योगिक पार्क बनाना है। इससे राजधानी क्षेत्र में नए उद्योग और रोजगार आने की उम्मीद है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250