राठौर चौक में रायपुर का सबसे विशाल मेवा युक्त खीर वितरण
रायपुर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में राठौर चौक में 251 किलो दूध जिसमें 100 किलो मेवा से भरपूर खीर भक्तो को बांटी गई ।कई सालों से दिलीप अबीरचंद्र राठौर इस आयोजन को करवाते आ रहे है।
।। श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर राठौर चौक में सुंदर कांड होता है और राधारानी कृष्णा भगवान और इंद्र देव की पूजा होती है। उसके बाद भगवान को भोग लगने के बाद आरती करने के बाद यह खीर भक्तो को बांटी जाती है। जिसमें कई हजारों की संख्या में लोग यह उपस्थित होते है।
दूर दूर से आते है श्रद्धालुजन- राठौर चौक के शरद पूर्णिमा की खीर पूरे क्षेत्र में अपने स्वाद और ड्राई फ्रूट के लिए जानी जाती है जिसके कारण लोग रायपुर के कोने-कोने से फिर प्रसादी का ग्रहण करने के लिए आते हैं जिनकी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ती है सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पिछले 30 वर्षों से निरंतर यहां की खीर प्रसादी का ग्रहण करने आते हैं।


