छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर में रातभर बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर से जोर पकड़ा है। रायपुर में देर रात से सुबह तक भारी बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग...

छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर से जोर पकड़ा है। रायपुर में देर रात से सुबह तक भारी बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अन्य 31 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को प्रदेश के 24 से अधिक जिलों के 69 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई, जिसमें औसत 25.51 मिमी बारिश हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने बदलते मानसून के मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


