Home भारतछत्तीसगढ़विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

by Lok Shakti

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादीशुदा प्रेमी को रात में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर उन्हें बांधकर पीटा। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और जो फैसला सुनाया गया, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Jharkhand Advertisement

पंचायत में हुआ फैसला

दरअसल, यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को बांधकर खूब पीटा गया। दोनों की पिटाई के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और प्रेमिका को प्रेमी के हवाले कर दिया गया।

घरवालों ने दोनों को पकड़ा रंगे हाथ

जानकारी के मुताबिक, तेलई कच्छार गांव के शुभम राजवाड़े की प्रेमिका की शादी पुहपुटरा गांव में हुई है। शुभम सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जब शुभम अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसका पति घर पर नहीं था, लेकिन घर के अन्य सदस्य मौजूद थे, जिन्हें इसकी भनक लग गई। घरवालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया।

इतना ही नहीं, दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद मंगलवार को पंचायत बुलाई गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पंचायत में पता चला कि दोनों का शादी से पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन किसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दोनों की अलग-अलग शादी हो गई।

प्रेमिका को किया प्रेमी के हवाले

शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई और दोनों बीच-बीच में एक दूसरे से मिलते रहे। यह सब सुनने के बाद, पंचायत ने फैसला किया कि महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। इसके बाद उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए कोई एफआईआर नहीं हुई है।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.