scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत

रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र के पारागांव में आज दोपहर एक दुखद घटना घटी। महानदी के किनारे आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरी और बकरे घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि 7 मवेशी गंभीर...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 22, 2025
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र के पारागांव में आज दोपहर एक दुखद घटना घटी। महानदी के किनारे आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरी और बकरे घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के बाद भारी बारिश शुरू हो गई और उसी दौरान भीषण बिजली गिरी। हादसे के समय सभी मवेशी चरने के लिए बाहर थे। इस दुर्घटना ने गांव के तीन परिवारों की आजीविका को बुरी तरह प्रभावित किया है, क्योंकि यही पशुधन उनकी रोजी-रोटी का मुख्य आधार था। ग्रामीणों ने तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250