
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। सुकुलदैहान गांव में आरोपियों ने एक दिव्यांग महिला के साथ फोटो खिंचवाने का बहाना बनाकर उन्हें कार के पास बुलाया और फिर जबरन बंधक बना लिया। चिखली पुलिस चौकी के पास रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है, लेकिन पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया। मुख्य आरोपी खुशबू साहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
