
देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसका असर दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए 3 और 4 मई को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 8 मई तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि पंजाब और हरियाणा में भी तेज आंधी का अनुमान है।
