- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में एक भीषण आईईडी धमाके में सुरक्षा बलों के चार जवान शहीद हो गए हैं। यह हादसा कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर उस समय हुआ, जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान पर निकली थी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य जवान की मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में घटित हुई।
- Advertisement -
