नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज, 5 अगस्त को आरएमएल अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 78 वर्ष थी। सत्यपाल मलिक पहले भाजपा के प्रमुख नेता थे, बाद में वे पार्टी के आलोचक बन गए। मई 2025 से, सत्यपाल मलिक दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन से देश में शोक की लहर है।
बताया गया कि सत्यपाल मलिक को गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण (यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) और किडनी फेल्यर की जटिलताओं के कारण आईसीयू में रखा गया था। आज दोपहर में अस्पताल ने सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना दी। यह भी उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का भी दिल्ली में निधन हुआ था।