LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राजिम की धर्म नगरी में सावन के पहले दिन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का माहौल छाया रहा। त्रिवेणी संगम पर स्थित प्राचीन श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
July 10, 2025
सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

राजिम की धर्म नगरी में सावन के पहले दिन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का माहौल छाया रहा। त्रिवेणी संगम पर स्थित प्राचीन श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पैरी, सोंढूर और महानदी के संगम पर बने इस ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे। सावन के पहले सोमवार को भगवान कुलेश्वर नाथ की विशेष पूजा की गई और भव्य सजावट की गई। बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, चंदन और फूलों से भगवान शिव की आराधना की गई। मंदिर में फूलों, दीपों और रंगोली से सजावट की गई जिससे वातावरण दिव्य हो गया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250