
राजधानी दिल्ली में गर्मी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। दोपहर की चुभती धूप लोगों को घरों में कैद कर रही है, तो सुबह-शाम हल्की ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों में न्यूनतम पारा 1-2 डिग्री ऊपर चढ़ेगा। गुरुवार को न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिमी मैदानों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की तेजी इस हफ्ते दर्ज होगी। मध्य व पूर्वी इलाकों में चार दिनों तक धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम का मिजाज बदल रहा है।
दक्षिणी व तटीय भागों में हलचल। 25 फरवरी को अंडमान-निकोबार में गरज-चमक संग बारिश, 30-40 किमी/घंटा हवाएं। 25-26 को छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में हल्की फुहारें।
27-28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ों पर हल्की बारिश या बर्फबारी संभव। पंजाब व ओडिशा में 25 तक घना कोहरा छाया रहेगा।
राजस्थान में दिन गर्म, बाड़मेर 35 डिग्री पर सबसे गर्म। सिरोही में न्यूनतम 9.8 डिग्री। दौसा में 10 मिमी बारिश। सप्ताह भर शुष्क मौसम, 2-3 डिग्री की बढ़त।
पूर्वी भारत में प. बंगाल के दक्षिण में तीन माह बाद बारिश। कोलकाता 5.9 मिमी, बैरकपुर 19 मिमी, उलुबेरिया 14.8 मिमी। सात दिन शुष्क, दार्जिलिंग 7 डिग्री पर सबसे ठंडा। मौसम की इन विद्रूपताओं से सावधान रहें।
