
देश में मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। ठंड, बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का कहर एक साथ छाया हुआ है। दिल्ली से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंड का सितम जारी है। इस जनवरी में राजधानी में चार सालों में सबसे ज्यादा 24 मिमी बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। 28 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा रहेगा, दोपहर में धूप छटक सकती है।
आईएमडी के अनुसार, 28 से 31 जनवरी तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन 1 फरवरी को फिर जोरदार बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड में 28 को भारी बारिश, तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी संभव। पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार में हल्की-मध्यम बारिश, बिहार में 30-40 किमी/घंटा हवाएं। सिक्किम में ओले पड़ने की आशंका।
30 जनवरी रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित करेगा, जिससे 1-2 फरवरी को हिमालयी क्षेत्रों और मैदानों में बारिश-बर्फबारी लौटेगी। 28-30 जनवरी के बीच हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में घना कोहरा। यूपी, मध्य एमपी, राजस्थान, बिहार में भी कोहरा। हिमाचल-पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, हिमाचल में ठंडे दिन।
हिमाचल के कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट। गोंदला में 22 सेमी, कुकुमसेरी 21.3 सेमी, कोठी 20 सेमी बर्फ गिरी। ताबो सबसे ठंडा -8.9 डिग्री। जेकेई में भारी हिमपात से श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 उड़ानें रद्द, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हिमस्खलन अलर्ट। राहत कार्य तेज।