scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत

छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत

बीजापुर जिले के मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुरनाम गांव के जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 25, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बीजापुर जिले के मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुरनाम गांव के जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों से दुर्गंध आ रही थी, जिससे प्रतीत होता है कि शव काफी समय से पेड़ पर लटके हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शव पेड़ पर लटके पाए गए। बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस को मामले से संबंधित मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है। टीआई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। युवती नाबालिग थी और जंगला की रहने वाली थी। वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरंग्गुर का रहने वाला था। बीजापुर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250