scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत

छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत

बीजापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद दोनों...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 25, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: प्रेम कहानी का दुखद अंत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बीजापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों से दुर्गंध आ रही थी, जिससे प्रतीत होता है कि यह घटना कुछ दिन पहले हुई होगी। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शव पेड़ पर लटके हुए थे। बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल वीडियो भी मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती नाबालिग थी और जंगला की रहने वाली थी, जबकि युवक बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरंग्गुर का निवासी था। बीजापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250