दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत 1 सितंबर 2025 से लेकर नशा तस्करो पर लगातार कार्यवाही
दुर्ग पुलिस द्वारा 1 सितंबर 2025 से विशेष अभियान विश्वास चलाकर नशाखोरी में लिप्त नशा की तस्करी में लिप्त तस्करों एवं विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही के तहत लगभग 84.77...

दुर्ग पुलिस द्वारा 1 सितंबर 2025 से विशेष अभियान विश्वास चलाकर नशाखोरी में लिप्त नशा की तस्करी में लिप्त तस्करों एवं विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही के तहत लगभग 84.77 लाख रुपए के नशीली दवाएं एवं टैबलेट्स तथा गांजा एवं चिट्टा पकड़ा गया है। थाना कुम्हारी में एक कंटेनर में तस्करी करते हुए 388 किलोग्राम गांजा पकड़ा तथा उनके साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर एवं ड्राइवर पकड़े गए।इसी तरह पंजाब के चार तस्करों के साथ 246 ग्राम चिट्टा थाना मोहन नगर क्षेत्र में पकड़ा गया और उसके गैंग में शामिल छोटे बड़े सभी विक्रेताओं को 30 की संख्या में पकड़ा गया है। इस प्रकरण में आगे भी गिरफ्तारी होना संभावित है। इसी अभियान में दिनांक 16.09.2025 को विशेष अभियान चला कर एक ही दिन में एनडीपीएस के 17 प्रकरण में 19.531 किलोग्राम गांजा तथा 106 नग टैबलेट्स/सीरप पकड़ा गया। साथ ही नशीली दवाओ एवं सिरींज के लिए भी पुलिस की टीम लगातार लगी रही तथा कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों की संख्या में अल्प्राजोरम के टैबलेट बरामद किया गया। तत्पश्चात थाना दुर्ग कोतवाली में 10000 से ज्यादा नशीले दवाओ के टैबलेट एक साथ बरामद किए गए उक्त पूरी कार्यवाही एएसीसीयू के स्टाफ एवं थाना की टीमो द्वारा किया गया है।
संबंधित खबरें

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबले महिला दर्शक मुफ्त में देख सकेंगी।

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी
केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सिंगापुर फोरम में छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
सिंगापुर में आयोजित पहले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।


