
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कॉलेज मैदान का दौरा किया। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। पायलट ने मंच, पंडाल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।