LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय का जापान दौरा: मंदिर दर्शन, निवेश पर चर्चा

CM विष्णुदेव साय का जापान दौरा: मंदिर दर्शन, निवेश पर चर्चा

जापान के टोक्यो पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और शक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने मंदिर में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 21, 2025
CM विष्णुदेव साय का जापान दौरा: मंदिर दर्शन, निवेश पर चर्चा
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

जापान के टोक्यो पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और शक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि जैसे यह मंदिर शांति और शक्ति का संदेश देता है, वैसे ही छत्तीसगढ़ की जनता भी शांति, सामर्थ्य और समृद्धि से परिपूर्ण राज्य के रूप में लगातार विकास करे, यही उनकी इच्छा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीटी लिमिटेड (NTT Ltd.) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी दुनिया की प्रमुख आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान कंपनियों में से एक है, जिसकी वार्षिक आय 90 अरब अमेरिकी डॉलर है और जो 50 से अधिक देशों में काम करती है।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया। एनटीटी दुनिया भर में क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा सहित अत्याधुनिक आईटी समाधान प्रदान कर रही है और डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

शाम को भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री साय और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस अवसर पर हुई बातचीत में इंडो-पैसिफिक देशों को उद्योग और व्यापार के माध्यम से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसमें आर्थिक स्थिरता, व्यापारिक सुरक्षा, पारिस्थितिकीय संतुलन और औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत के कुशल जनशक्ति के मिश्रण से व्यापक औद्योगिक सहयोग की संभावना है। उन्होंने सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने पर भी जोर दिया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250