रायपुर में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने के बाद राज्य की राजनीति में हंगामा मच गया है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना सही नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “जब उनके (कांग्रेस) पक्ष में नतीजे आते हैं, तब सब कुछ ठीक रहता है। लेकिन जब विपक्ष हार जाता है, तो वे ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और आयोग पर सवाल उठाते हैं।” दरअसल, सीएम साय रविवार शाम को दो दिवसीय जशपुर दौरे के बाद रायपुर लौटे। रायपुर पुलिस ग्राउंड में मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जशपुर में महतारी वंदन योजना की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया और महिला स्वयं सहायता समूहों की 12 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ई-रिक्शा वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, तीन विकासखंडों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का शुभारंभ भी किया गया।
-Advertisement-

सीएम साय का पलटवार: हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर फोड़ती है ठीकरा
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.