scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़सीएम साय से राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सौजन्य मुलाकात

सीएम साय से राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दोनों प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रतीक...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 17, 2025
सीएम साय से राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सौजन्य मुलाकात
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दोनों प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

देवाशीष ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पूरे देश से चार वर्षों में चुने गए 16 प्रतिभागियों को दिया गया। यह गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी मौजूद थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250