scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़सीएम साय ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी, छत्तीसगढ़ को अटल जी की देन बताया

सीएम साय ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी, छत्तीसगढ़ को अटल जी की देन बताया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी की ही देन है। उन्होंने...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 16, 2025
सीएम साय ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी, छत्तीसगढ़ को अटल जी की देन बताया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़वासी आज जिस 'छत्तीसगढ़' शब्द का उपयोग करते हैं, वह अटल जी की ही देन है और वे हमेशा हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, एक पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके भाषणों के सभी कायल थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य निर्माण के रजत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है और यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है, इसलिए इसे अटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है जिसके तहत बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी के उद्देश्यों को पूरा करते हुए राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सिखाया कि सिद्धांतों पर दृढ़ रहना चाहिए और वे सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति को महत्व देते थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250