scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़रायगढ़ में मुख्यमंत्री का विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

रायगढ़ में मुख्यमंत्री का विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ में रायगढ़ जिले के निवासियों को 62.36 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 42.99 करोड़ रुपये की लागत से...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 13, 2025
रायगढ़ में मुख्यमंत्री का विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ में रायगढ़ जिले के निवासियों को 62.36 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 42.99 करोड़ रुपये की लागत से 45 लोकार्पण और 19.36 करोड़ रुपये की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल था।

मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर 5.25 करोड़ रुपये की लागत से पुल, लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारून नदी पर 6.39 करोड़ रुपये की लागत से पुल, खरसिया, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र में 28.53 करोड़ रुपये की लागत से सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना के कार्य, धरमजयगढ़ के बहिरकेला एवं लैलूंगा के लमडांड में 75-75 लाख रुपये की लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा के कोनपारा में 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और धरमजयगढ़ के उपकेन्द्र खडग़ांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से सीएसपीडीसीएल 33/11 केवी, 3.15 एमव्हीए कार्य का लोकार्पण किया।

भूमिपूजन के अंतर्गत, 13.28 करोड़ रुपये की लागत से जिले में 7 जगहों पर पो.मै.आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनमें धौराभांठा, तमनार, लैलूंगा, घटगांव, घरघोड़ा, बाकारूमा और धरमजयगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा, 20.33 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ के स्थल कक्ष क्रमांक 643 आर.एफ. में वॉच टॉवर, 10.88 लाख रुपये की लागत से कक्ष क्रमांक 11 आर.एफ.कुमरता में पेट्रोलिंग कैम्प निर्माण कार्य, धरमजयगढ़ विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से पुलिया, सीसी रोड, फुट वे निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण, शेड निर्माण, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन एवं मंगल भवन के कार्य, साथ ही लैलूंगा, धरमजयगढ़ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्रों में 3.22 करोड़ रुपये की लागत से 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250