scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़'मन की बात' की 125वीं कड़ी: मुख्यमंत्री और नागरिकों ने सुनी

'मन की बात' की 125वीं कड़ी: मुख्यमंत्री और नागरिकों ने सुनी

रायपुर में, आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 31, 2025
'मन की बात' की 125वीं कड़ी: मुख्यमंत्री और नागरिकों ने सुनी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर में, आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू, और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय देशवासियों का एक-दूसरे की मदद करना भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि संकट के समय दिखाई देने वाला सहयोग और एकजुटता भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों को स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का आधार बताया। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया ताकि वे अपने जीवन और देश दोनों को ऊर्जावान बना सकें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि ‘मन की बात’ हर महीने प्रदेश के लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ाता है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250