scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 5, 2025
मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विशंभर यादव और श्री नीलू गुप्ता को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने श्री विशंभर यादव की धर्मपत्नी श्रीमती उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे。

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों मुकाबले महिला दर्शक मुफ्त में देख सकेंगी।

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, भव्या योजना के तहत राज्य स्तरीय मंजूरी

केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक पार्क के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में महानदी भवन में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250