Home भारतछत्तीसगढ़सूरजपुर: मोबाइल किस्त विवाद में छात्रा ने किया आत्मदाह, मौत

सूरजपुर: मोबाइल किस्त विवाद में छात्रा ने किया आत्मदाह, मौत

by Lok Shakti

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जहां महज एक मोबाइल फोन के विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपनी जान दे दी। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को फाइनेंस पर मोबाइल लेकर दिया था। बताया जा रहा है कि मोबाइल की किस्तें समय पर न भरने के कारण प्रेमी ने वह फोन वापस ले लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

Jharkhand Advertisement

घटना के दिन छात्रा ने अपने प्रेमी से फोन वापस मांगा था, लेकिन मना किए जाने पर उसने आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दी। वह बाजार से पेट्रोल खरीद लाई और प्रेमी के लाख समझाने के बावजूद, कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में सड़क किनारे मिली। उसे तुरंत अंबिकापुर और फिर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.