scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़दुर्ग स्कूल में तंत्र-मंत्र काण्ड: कोयल की बलि से दहशत

दुर्ग स्कूल में तंत्र-मंत्र काण्ड: कोयल की बलि से दहशत

दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के बोरसी स्थित एक सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों द्वारा तंत्र-मंत्र का खेल खेला गया। स्कूल में कोयल की बलि दी गई, जिससे स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों में दहशत फैल गई।...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 5, 2025
दुर्ग स्कूल में तंत्र-मंत्र काण्ड: कोयल की बलि से दहशत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के बोरसी स्थित एक सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों द्वारा तंत्र-मंत्र का खेल खेला गया। स्कूल में कोयल की बलि दी गई, जिससे स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के सामने खून से सना एक पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली देखी। यह दृश्य देखकर सभी डर गए। शिक्षकों ने इस टोटके के निवारण के लिए एक बैगा को बुलाया और नींबू-अगरबत्ती से पूजा करवाई।

इस मामले की शिकायत पदमनाभपुर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस तंत्र क्रिया को करने वाले अज्ञात तांत्रिक और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250