LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: रायगढ़ में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, पड़ोसी निकला कातिल

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, पड़ोसी निकला कातिल

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठूसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों के शव घर के पीछे बाड़ी में दफन मिले, जिससे पूरे...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 12, 2025
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, पड़ोसी निकला कातिल
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठूसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों के शव घर के पीछे बाड़ी में दफन मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के तौर पर पड़ोसी लोकेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। लोकेश्वर पटेल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और यूपी की जेल में बंद रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक बुधराम सिदार, उनकी पत्नी सहोदरा, बेटी शिवांगी और बेटे अरविंद की हत्या के पीछे जमीन विवाद और निजी रंजिश थी। मृतका ने आरोपी के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा, आरोपी पर मृतक के घर के पीछे की जमीन हथियाने और धान चोरी जैसे कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते यह क़ातिलाना कदम उठाया। मामले की गहनता से जांच चल रही है और पुलिस जल्द ही पूरी सच्चाई उजागर करेगी।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250