- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडरदेही में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक पत्र मिला है जिसमें उनसे 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है और मांग पूरी न होने पर जज और उनके परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने इस मामले में 8 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

