scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सास और दामाद की हत्या, जांच जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सास और दामाद की हत्या, जांच जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विजयादशमी के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में सास सुकमेत सिदार (80...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
October 2, 2025
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सास और दामाद की हत्या, जांच जारी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विजयादशमी के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में सास सुकमेत सिदार (80 वर्ष) और दामाद लक्ष्मण सिदार (60 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के शव घर के अंदर पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई। सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि यह हत्या जमीन मुआवजे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई हो सकती है, क्योंकि हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजा मिला था और परिवार में इसे लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250