scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़सीजी में दवा की गुणवत्ता में गड़बड़ी: कंपनी ब्लैकलिस्ट होने की कगार पर

सीजी में दवा की गुणवत्ता में गड़बड़ी: कंपनी ब्लैकलिस्ट होने की कगार पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्ता नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, कंपनी को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
September 6, 2025
सीजी में दवा की गुणवत्ता में गड़बड़ी: कंपनी ब्लैकलिस्ट होने की कगार पर
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्ता नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, कंपनी को ब्लैकलिस्टिंग नोटिस जारी किया है।

दरअसल, दवा गोदामों से स्वास्थ्य संस्थानों को दवाएं भेजने से पहले, आपूर्तिकर्ता द्वारा सप्लाई की गई सभी बैचों के रैंडम सैंपल की NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता जांच की जाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य संस्थानों में केवल परीक्षण में पास होने वाली दवाएं ही वितरित की जाएं।

इस प्रक्रिया के तहत, मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स द्वारा वेयरहाउस में सप्लाई की गई अल्बेंडाजोल टैबलेट्स IP 400 mg (ड्रग कोड – D12) के बैचों PGT25451, PGT25450, PGT25480, PGT25229 की जांच रायपुर स्थित राज्य औषधि परीक्षण एवं अनुसंधान प्रयोगशाला में कराई गई। जांच में ये बैच फेल पाए गए। नतीजतन, गुणवत्ता के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति का पालन करते हुए, संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, फर्म को दवा गोदामों से टेस्ट में फेल हुए बैचों की पूरी दवा वापस लेने का निर्देश दिया गया है।

इन बैचों के अलावा, इस फर्म ने पहले भी अल्बेंडाजोल टैबलेट्स IP 400 mg के 14 बैचों की आपूर्ति की थी, जिन्हें NABL टेस्ट रिपोर्ट्स में पास होने के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में वितरित किया गया था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250