-Advertisement-

रायपुर में गुरुवार को साइंस कॉलेज मैदान से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र का अनुमान 30 से 35 वर्ष के बीच लगाया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कैसे और क्यों की गई।
-Advertisement-





