LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठछत्तीसगढ़रायपुर में अटल परिसर का उद्घाटन

रायपुर में अटल परिसर का उद्घाटन

रायपुर/तिल्दा नेवरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सासा होली वार्ड क्रमांक 22 में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। इस परिसर का उद्घाटन रायपुर सांसद बृजमोहन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|छत्तीसगढ़|
August 30, 2025
रायपुर में अटल परिसर का उद्घाटन
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रायपुर/तिल्दा नेवरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सासा होली वार्ड क्रमांक 22 में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। इस परिसर का उद्घाटन रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला खु मान वर्मा और अन्य अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया।

अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत 28.16 लाख रुपये की राशि से सासा होली वार्ड क्रमांक 22 में अटल परिसर का निर्माण हुआ है। इस परिसर में एक आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, साथ ही पेडेस्टल, फर्श और दीवारों पर आकर्षक ग्रेनाइट पत्थर लगाकर इसे विद्युत से सुसज्जित किया गया है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज हमने अटल परिसर का लोकार्पण किया है, जो हमारे लिए गर्व का क्षण है। स्वर्गीय अटल जी का व्यक्तित्व सबसे ऊंचा था और उन्हें विपक्ष के लोग भी सम्मान देते थे। गांव के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराया और किसान क्रेडिट योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, कवि, लेखक और संपादक थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से उन्होंने गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया, जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाएंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खु मान वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री साय और छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250