- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है जहाँ एक पति और बेटी ने मिलकर अपनी ही घर की महिला, दुर्गा चौधरी, की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दुर्गा को शराब की गंभीर लत थी, जिससे परिवार काफी परेशान था। 29 दिसंबर की रात को इसी बात पर हुए विवाद में आवेश में आकर दोनों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Advertisement -
