विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया की सक्रिय सहभागिता
अनुशासन, सेवा भावना एवं जनजागरूकता का दिया संदेश
बैकुंठपुर , भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के अध्यक्ष सम्माननीय राजीव पाठक जी एवं जिला मुख्य आयुक्त राम प्रताप सिंह मरावी जी के मार्गदर्शन जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेन्द्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार मिनी स्टेडियम रामानुज, बैकुंठपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जनजागरूकता, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया।
स्काउट्स एवं गाइड्स ने अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज, बैकुंठपुर विधायक माननीय भैयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास, डीएमसी अरविंद सिंह, बृजराज गिरी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया के सचिव सुरेंद्र राजवाड़े, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, गाइडर एग्नेस दास, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह, स्काउट अनुज, राहुल,नितेश,अंशु, रोहित, हिंमाशु,अवध, राकेश्वर, कपिल, चंद्रप्रकाश, सत्य सिंह सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स, गाइड्स एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बडा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार आण्डिल सहित समस्त पदाधिकारीयों एवं स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।


